कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु काॅल सेंटर स्थापित

शिवपुरी।नोवल कोरोना वायरस बीमारी के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला चिकित्सालय शिवपुरी के कक्ष क्रमांक-20 (जननी सुरक्षा काॅल सेंटर) को नोवल कोरोना वायरस काॅल सेंटर तत्काल प्रभाव से बनाया गया है। उक्त काॅल सेंटर 24 घण्टे संचालित रहेगा। इसका दूरभाष क्रमांक 8305619996 है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा ने काॅल सेंटर के संचालन हेतु प्रातः 8 बजे से दोपहर 02 बजे तक नेत्र सहायक श्री आर.के.श्रीवास्तव (9406508090), दोपहर 02 बजे से रात्रि 8 बजे तक नेत्र सहायक श्री एन.के.यादव (9981654887), रात्रि 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक काउन्सर अब्दुल सादिक (9977789004) की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही कन्ट्रोल रूम कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रातः दूरभाष पर प्राप्त संदेशों को नाम, पता, उम्र, मोबाईल क्रमांक आदि रिकाॅर्ड विधिवत पंजी में संधारण करें।
विकासखण्ड स्तर पर-
कोलारस में विकासखण्ड अधिकारी डाॅ. अल्का त्रिवेदी (7999708908),
बदरवास में डाॅ.एच.व्ही.शर्मा (7000662446),
पोहरी में डाॅ.शंशाक चैहान (8962695121),
सतनवाड़ा में डाॅ.अजीत राणा (8839235092),
नरवर में डाॅ.आर.आर.माथुर(9754751550),
करैरा में डाॅ.प्रदीप शर्मा (7000716636),
पिछोर में डाॅ.संजीव पाण्डे (9926269229),
खनियांधाना में डाॅ.अरूण झस्या (9993489634) से संपर्क किया जा सकता है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org