जेसीआई संस्था ने महिला दिवस सप्ताह के दूसरे दिन किया बालिकाओ को जागरूक

शिवपुरी।जैसा की सभी को पता है आने वाली 8 मार्च को विश्व महिला दिवस है उसके उपलक्ष में जेसीआई संगठन द्वारा महिला सुक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।जिसके दूसरे दिन संगठन की महिलाओ द्वारा शासकीय माधव चौक विध्यालय में एक सुरक्षा डे के नाम से प्रोग्राम का आयोजन किया जिसमे उन्होंने निर्भया मोबाइल प्रभारी गायत्री इटोरिया बच्चियों को जागरूक करने क लिए आमंत्रण किया।
बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको जागरूक किया जिसमे उन्होंने बताया की गुड टच और बेड टच क्या होता है।और उनको पोक्सो एक्ट और अपने अधिकारों के बारे में बताया।ये भी कहा कि अगर कोई आपको गलत तरीके से टच करता है तो उसकी शिकायत परिजनो से करके पुलिस से कार्यवाही करवाए।शिवपुरी कि हर लड़की निर्भया है आपको डरने की जरूरत नहीं है।अंत में उन्होंने बालिकाओ को बेटी की पेटी के बारे में भी बताया कि क्या है बेटी की पेटी और कैसे करे इसका इस्तेमाल।
इनके बाद जेसीआई संस्था की अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे ने बच्चियों को उनकी शक्ति को ले कर जागरूक किया और ये भी कहा कि शक्ति का नाम ही नारी है और नारी ही संसार कि सबसे बड़ी शक्ति है।हमे किसी भी काम में हिम्मत नहीं हारना चाहिए हम लोग भी आगे है हर जगह हम पुरषों के बराबर है।हमे पहले अपनी आत्मरक्षा खुद करना चाहिए उसके बाद जब ज्यादा अति हो जाए तो पुलिस या अपने परिजनों कि मदद लेना चाहिए।
इस दौरान जेसीआई संस्था की अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे के साथ आशु अग्रवाल,नीलम शिवहरे, अंजू अग्रवाल, रानी गोयल,सुधा गुप्ता,संध्या अग्रवाल,कुसुमलता राठौर,स्मिता सिंघल,तनूजा गर्ग,भारती सोनी,रिजवाना खान,नंदा खंडेलवाल,भारती जैन,संजना जैन,राजकुमारी जैन,कमलेश सक्सेना,सविता अग्रवाल,वविता शिवहरे,संध्या मित्तल,निशा गोयल,रश्मि गोयल,वर्षा राजे उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org