लॉक डाउन के नियम तोड़ने वालो की अब खेर नहीं,देखो पूरी खबर

शिवपुरी।शहर में कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन को लोगो ने मानो मज़ाक सा बना लिया है।देखा जाए तो कोई बिना मास्क के घूम रहा है कोई दुकानों में बिना मास्क के बैठा है,कोई दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ले कर घूम रहा है।आज इसी को देखते हुए शिवपुरी एडसीएम,नगरपालिका टीम व यातायात टीम ने संयुक्त रूप से कर्यवाही की जिसमे शुरुआत  मिर्ची बाजार से हुई जहाँ कुछ दुकानदारों ने अपना सामान रोड पर रखा हुआ था जिस पर प्रशासन द्वारा उन पर 100 रु का चलानी दंड लगाया गया आगे बढ़ते हुए कुछ लोग रोड पर बिना मास्क लगाए घूम रहे थे कुछ तीन सवारी एक ही वाहन पर ले कर घूम रहे थे उन लोगो पर भी प्रशासन द्वारा 100 रु का चालानी दंड  लगाया।साथ ही जब प्रशासन का अमला आपूर्ति फॅमिली स्टोर पर पहुंचा तो वहां पर भी सोशल डिस्टेंस की धज्जियाँ उड़ती दिखी बिना मास्क के ग्राहक दिखे जिसको देखते हुए प्रशासन ने चालानी दंड लगया।

ये दुकानों के हुए बड़े चालान-
राज नॉवल्टी वालो की राज गिफ्ट गैलरी नाम से न्यू ब्लॉक में स्थित दुकान खुली मिली जिस पर 500 रु का चालानी दंड लगाया गया इसके बाद गुरूद्वारे के पास एम् आई स्टोर खुला मिला जिस पर 500 रु का चालानी दंड लगाया और अंत में घूमते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचे तो वहां पर माय मोबाइल नाम से स्थित दूकान खुली मिली जिसकी जाँच हुई तो वो मोबाइल बेचते हुए पाया गया जिस पर प्रशासन द्वारा 1000 रु का चालानी दंड लगाया गया।

इनका कहना है-

जो लोग लॉक डाउन का नियम  तोड़ेंगे उन पर ऐसे ही लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
अरविन्द बाजपाई,एसडीएम शिवपुरी 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org