देशी, विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों के संचालन हेतु प्राप्त निविदा के निराकरण की कार्यवाही आज


शिवपुरी।
जिले के वर्ष 2019-20 में प्रचलित 33 समूहों (92 देशी मदिरा एवं 22 विदेशी मदिरा) को वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत आमंत्रित मैन्युअल निविदा प्रपत्र का परीक्षण, खोलने एवं निराकरण की कार्यवाही 12 जून 2020 को अपराह्न 03.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा की जाएगी।
वैंकल्पिक व्यवस्था हेतु निविदा प्रपत्र 12 जून को अपराह्न 01 बजे तक इच्छुक पात्र आवेदकों द्वारा जिला आबकारी कार्यालय से क्रय किए जा सकते है तथा निविदा प्रपत्र आवेंदन पत्र जमा करने की तिथि 12 जून को अपराह्न 2.30 बजे तक निर्धारित की गई है। वैंकल्पिक व्यवस्था हेतु प्राप्त तथा प्रस्तुत निविदा प्रपत्र आवेदन पत्रों का जिला समिति द्वारा इसी दिन अपरान्ह 03. 30 बजे तक परीक्षण उपरांत खोलने की कार्यवाही की जाएगी।
इच्छुक व्यवसाइयों, व्यक्तियों द्वारा मदिरा दुकानों के समूहों का विवरण, मदिरा की खपत, सुरक्षा निधि, आरक्षित मूल्य, ड्यूटी की दरों तथा संबंधित नियमों आदि की जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। प्रति मदिरा समूह के निविदा प्रपत्र का मूल्य 10 हजार रूपए सायबर ट्रेजरी के माध्यम से ऑनलाईन चालान से जमा करना होगा। मदिरा दुकानों के संबंध मे म0प्र0 राजपत्र असाधारण www.govtpressmp.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।  
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org