खबर तत्काल-अनियंत्रित हो कर कार पलटी,2 की मौत १ गंभीर रूप से घायल,पढ़िए पूरी खबर

रिपोर्ट-यूसुफ शेख

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र करवला पर अनियंत्रित हो कर एक ईको स्पोर्ट कार पलट गयी,जिसमे 3 लोग सवार थे।जिसमे 2 युवको की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र करवला पुल में एक कार अनियंत्रित हो कर पलट गयी जिसमे 3 दोस्त सवार थे उनमे से 2 की मौके पर ही मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है जिसे नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।बताया गया तीनो दोस्त हैप्पी डेज स्कूल के पड़ने वाले है बिना बताये घर से गाडी उठा लाये थे।जो दो दोस्तों की मौके पर मौत हुई उनके नाम एक साकेत झा और एक संजय कुशवाह इनके तीसरे दोस्त प्रणव मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही थी जिस वजह से उसे नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।तीनो ही दोस्त अलग अलग जगह के रहने वाले है जिसमे एक आदर्श नगर कॉलोनी का है एक शिवा नगर कॉलोनी का है और एक पुरानी शिवपुरी का है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने