शिवपुरी।कुछ दिन पूर्व शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात थाने का प्रभार सूबेदार नीतू अवस्थी की दिया था जिस पर आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देश अनुसार शहर में जगह जगह पॉइंट बना कर बिना नंबर वाले दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गयी।साथ ही सभी को हिदायत दे कर चालान काट कर उनकी गाड़ियों पर नंबर डलवाया गया,करीब दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों के चालान काटे।साथ ही यातयात प्रभारी नीतू अवस्थी ने बताया की ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Tags:
शिवपुरी