आज फिर शहर में हुआ कोरोना का बड़ा ब्लास्ट 262 सैंपलों की जांच में 19 निकले कोरोना संक्रमित,जानिए कहाँ के है ये संक्रमित

शिवपुरी।शहर में लगातार बड़ रहा है कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कुछ दिन पूर्व एक बहुत ही बड़ा ब्लास्ट हुआ था जिसमे 35 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे।जो की पहले 33 आये थे और अगले दिन उन ही सेम्पलों में से 2 और संक्रमित मरीज निकले थे।
आज भी शहर में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है जिसमे 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।इनको मिला कर आज की तारीख तक कुल मरीजों की संख्या 177 हो गयी।आज अच्छी खबर ये रही की आज एक साथ 31 मरीज स्वस्थ भी हो गए जिससे कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 69 हो गयी।

जानिए कहाँ के ये 19 संक्रमित मरीज-

1 पंचायती बगीचा (ए.बी रोड)
3 शक्तिपुरम (खुड़ा)
2 विवेकानंद कालोनी
1 अशोक विहार
2 आर्दश नगर
1 विष्णु मन्दिर के पीछे
1 राज पैलेस के सामने
2 महल कॉलोनी
1 फतेहपुर
1 वर्मा कालोनी
1 गांधी कालोनी
1 फिजिकल
1 पुरानी शिवपुरी
1 जिला चिकित्सालय

आप सभी से एक बार पुनः अपील की जाती है।कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है इसे देखते हुए कृपया आप सभी अपने घर पर रहिये ज्यादा जरुरी हो तो ही घर से निकलो।घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करिये मास्क न उपलब्ध हो पाए तो गमछा इस्तेमाल करिये,अपनी नाक और मुँह को पूरी तरह से बंद करके रखिये।कही भी जाओ तो याद रखो किसी भी अनजान वस्तु को हाथ नहीं लगाना है और अगर गलती से हाथ लग भी जाए तो हाथ को तत्काल धो लेना है अगर धोने के लिए साबुन या हैंड वाश उपलब्ध न हो पाए तो हाथो पर सेनिटाइज़र जरूर लगाइये।किसी दुकान पर या किसी से बात करते समय 2 गज की दुरी का विशेष ध्यान रखिये।खुद भी सुरक्षित रहिये परिवार को भी सुरक्षित रखिये।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org