लो जी अब हेलमेट ना पहनने पर बस चालक का भी कट गया चालान

नोएडा में एक निजी बस के मालिक ने दावा किया है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाने की वजह से कथित रूप से 500 रुपये का चालान किया गया है। निरंकार सिंह ने कहा कि 11 सितंबर को ऑनलाइन चालान किया गया था और शुक्रवार को उनके एक कर्मी ने इस चालान को देखा। सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग के ऐसे काम करने के तरीके से सवाल खड़े होते हैं और लोगों को प्रतिदिन जारी होने वाले अन्य सैकड़ों चालान की प्रामाणिकता को लेकर भी संदेह पैदा होता है।

निरंकार सिंह ने कहा, ‘‘ मैं कल संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला रखूंगा और अगर जरूरत पड़ी तो अदालत जाऊंगा।’’इस बीच अधिकारियों ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है और कोई गलती हुई है तो उसे सुधारा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि चालान परिवहन विभाग ने जारी किया है नोएडा की यातायात पुलिस ने नहीं।

बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल में ही सदन में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट पारित कराया है, जिसके बाद से देश में ट्रैफिक रूल्स को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। हालांकि बीजेपी शासित कई राज्यों समेत अन्य दूसरे राज्य भी नए राज्यों में भी नए नियम पूरी तरह लागू नही किए गए हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट में जुर्माने की राशि को लेकर बहस चल रही है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org