दुकानदार भूले शारारिक दुरी का नियम उड़ाई जा रही है धज्जियाँ,देखे पूरी खबर

शिवपुरी ।शहर में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ते देख प्रशासन ने सात दिन का लॉक डाउन का आदेश दिया।जिसमे कुछ नियम रखे जैसे की मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा व् चर्च बंद रहेंगे।साथ ही मार्केट में सभी दुकाने बंद रहेंगी जिसमे दूध डेरी,बेकरी किराना,दवाई फल सब्जी की दुकाने शाम 6बजे तक खुलेंगी।जिसमे किराने की दूकान एक दिन छोड़ कर खोलने का आदेश दिया साथ ही दुकानदार को मास्क लगाना सामाजिक दुरी रखना और बिना मास्क के ग्राहक को सामान न देने के आदेश दिए थे।लेकिन कुछ दुुकानदार इसका पालन कर रहे है। और कुछ दुकानदार आदेशों की धड़ल्ले से धज्जियाँ उड़ाते नज़र आ रहे है।जिसमे आज देखने को मिला गाँधी चौक पर कुछ किराने की दुकानों में नियमो की धज्जिया धड़ल्ले से उड़ती नज़र आयी।जिसमे देखा गया की ग्राहक न तो शारारिक दुरी का पालन कर रहे न ही मास्क लगाए इतना ही नहीं दुकानदार भी बिना मास्क के बैठे थे।प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है।अब देखते है प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

इनका कहना है-
अब कल तो दुकान खुलेगी नहीं परसो खुलेंगी तो हम राउंड लगाएंगे अगर ऐसा पाया जाता है तो हम उन पर कार्यवाही करेंगे।

अरविन्द बाजपेयी,एसडीएम शिवपुरी
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org