शहर में इस बार नहीं मिलेगी पीओपी की गणेश जी की मूर्ति,1 फुट से ऊपर की मिटटी की मूर्ति पर भी लगा बैन,देखिये पूरी खबर

शिवपुरी।जैसा की इस साल पुरे देश में कोरोना महामारी चल रही है।जिसके चलते सभी त्योहारों पर काफी असर पड़ा है।ऐसा ही इस बार गणेश मोहत्सव का रहेगा।कुछ दिन पूर्व प्रशासन द्वारा शहर में मूर्ति बनाने वालो की बैठक की गयी थी जिसमे उनको बताया गया था कि एक फुट से ज्यादा बड़ी मूर्ति पर इस साल बैन है क्युकी इस साल किसी प्रकार के कोई पंडाल नहीं लगेंगे ना ही मंदिरों में बड़ी मूर्तियों कि स्थापना होगी।जिसे देखते हुए शिवपुरी शहर में स्थित गौरी गणेश कुंड भी बंद रखा गया है।और शहर कि जनता से प्रशासन द्वारा अपील की गयी है कि अपने घर में छोटी छोटी मूर्ति ही स्थापित करें और उनको अपने घर में ही विसर्जित करे क्यूंकि कोरोना महामारी को देखते हुए शहर में किसी भी सार्वजानिक स्थान पर मूर्ति विसर्जित नहीं होंगी।


इनका कहना है-
हम लोगो से छोटी मूर्ति बनाने का बोल रहे है क्यूंकि प्रदर्शन नहीं कर पाते है तो कही भी बड़ी मूर्ति नहीं राखी जाएँगी इसलिए इस बार गौरी गणेश कुंड भी बंद रहेगा और मिटटी की ही मूर्ति बनेगी पीओपी की मूर्ति नहीं बनेगी।
श्री मति अनुग्रह.पी कलेक्टर शिवपुरी

नोट-अगर कोई भी पीओपी की मूर्ति बेचता है तो हमे इस नंबर पर सुचना दें-8251081313
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org