फ़र्ज़ी चेक मामले में नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष को भेजा जेल,देखिये पूरी खबर


शिवपुरी।आज नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।आज सुबह मेडिकल कराने क बाद कोर्ट में पेश किया और कोतवाली टीआई बादाम सिंह ने अन्नी शर्मा को जेल भेज दिया।आपको बता दे कि जमीन सौदे के मामले में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र ने 66 लाख के फ़र्ज़ी चेक का आवेदन लगा कर शिकायत दर्ज कराई थी।जिस पर कोतवाली पुलिस ने 26 अक्टूबर को धोखधड़ी का केस दर्ज कर लिया था।जिस पर आज पुलिस अन्नी शर्मा को पकड़ा।


जानिए क्या है पूरा मामला-

नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने वर्ष 2019 को शहर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गणेशीलाल जैन के पुत्र पवन जैन से फतेहपुर के पास एक भूमि का सौदा 90 लाख रु में किया था।जिस पर अन्नी शर्मा ने 25 लाख रु नगद दे दिए थे और बकाया राशि के अन्नी शर्मा ने पवन जैन को चेक दे दिए थे।और ये चेक बाद में बाउंस हो गए जिस पर पवन जैन ने अन्नी शर्मा से पैसे देने का कहा तो अन्नी शर्मा ने उनको उस चेक के बदले 2 चेक दे दिए।और जब ये चेक बैंक में लगाए तो पता चला ये चेक चलन से बहार है।आवेदक ने बताया कि उन्होंने अन्नी शर्मा से कई बार शेष राशि देने का कहा लेकिन अन्नी शर्मा द्वारा भुगतान नहीं किया गया।जिसके बाद पवन जैन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराइ।जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने अन्नी शर्मा के विरुद्ध 420 का मामला दर्ज कर आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org