ये क्या मोबाइल नहीं दिया तो भतीजे ने चाचा को लकड़ी से जला दिया

मामला करेरा थाने के ग्राम बमरौली का है।जहां एक युवक ने अपने चाचा से मोबाइल मांगा लेकिन चाचा ने मोबाइल दिलाने से मना कर दिया।जिस वजह से नाराज़ भतीजे ने अपने चाचा को जलती लकड़ी से जला दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मायाराम उपाध्याय उम्र 55वर्ष निवासी ग्राम बमरौली ने अपने भतीजे अरुण उपाध्याय को गोद लिया है।ये बात कल सुबह की है जब फरियादी अपने घर के बाहर आग जला कर हाथ ताप रहा था।तभी वहाँ उसका भतीजा अरुण आ गया और नया मोबाइल खरीदने के लिए रुपये मांगने लगा।चाचा ने उसे रुपये देने से मना कर दिया।इस बात से गुस्साए भतीजे ने जलती आग में से लकड़ी उठा कर फरियादी के मुँह पर दे मारी जिससे फरियादी का मुँह झुलस गया।दोपहर में फरियादी ने थाने पहुंच कर भतीजे के खिलाफ शिकायत की।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org