ग्वालियर पुलिस द्वारा कंजरों के डेरे से भारी मात्रा मेंअवैध कच्ची शराब जप्त

ग्वालियर।पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित साँघी,भापुसे के निर्देशानुसार अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध जिले में चलाये जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर देहात श्री जयराज कुबेर को अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वाले बदमाशों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में तथा एसडीओपी भितरवार श्री अभिनव बारंगे के नेतृत्व में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 24/12/2020 को थाना प्रभारी करहिया उनि० महावीर सिंह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दुबहा दुबही में कंजरों के डेरे चमेली के चक पर कंजरो द्वारा अवैध गुड़धान की देशी कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है थाना करहिया, थाना चीनोर, थाना बेलगढा एवं थाना भितरवार की संयुक्त टीमो द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर करीब 1500 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं गुडधान से हाथ भट्टी की शराब बनाने वाले 12 स्ट्रकचर को नष्ट किया गया और 4 हाथ भट्टियों, टंकियो एवं 400 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब को जब्त किया गया। जप्त की गई कुल सामग्री की कीमत 05 लाख रूपये आंकी गई है।
सराहनीय भूमिका- एसडीओपी भितरवार श्री अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी करहिया, थाना
प्रभारी चीनोर, थाना प्रभारी बेलगढा एवं थाना भितरवार के बल की सराहनीय भूमिका रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org