जानिए कैसा रहा शिवपुरी पुलिस विभाग का वर्ष 2020 पढ़िए पुलिस विभाग की कुछ महत्वपूर्ण सफलताएं
शिवपुरी।जैसा की देखा जाए तो पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2020 में कई सफल कार्य किये लेकिन ये कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण रहे।शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण सिंह भूरिया के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले के समस्त थानों में पायी गयी कुछ महत्वपूर्ण सफलताएं कुछ इस प्रकार है-
1 .एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही में 52 प्रकरणो में से 14 प्रकरण में 02 क्विंटल 30 किलो 630 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 9 लाख 31 हज़ार 450 रूपए एवं 158 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत 16 लाख 10 हजार 500 रूपए कुल मिला कर 25 लाख 41 हज़ार 450 रूपए की राशि का मश्रुका जप्त किया गया।
2 .आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 1650 में प्रमुख रूप से थाना बैराड़ के अंतर्गत मुखबीर से सुचना प्राप्त कर मय लोडिंग गाडी कीमत 3 लाख 85 हज़ार रूपए की कार्यवाही की गयी।थाना बमोरकला में कच्ची लहान कीमत 3 लाख एवं 70 लीटर कच्ची शराब जिसकी कीमत 10 हज़ार 500 रूपए जप्त की गयी।वही आबकारी टीम एवं दिनारा थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर 80 हज़ार लीटर गुड लहान नष्ट कर हाथ भट्टी की बनी 900 लीटर शराब जब्त की गयी।
3 .इनामी बदमाशों के धरपकड़ अभियान के तहत 76 इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की गयी जिनमे बैजू गुर्जर जिस पर 80 हज़ार का इनाम था साथ ही प्रह्लाद गुर्जर जिस पर 45 हज़ार का इनाम था ये प्रमुख है।
4 .जिले में लूट की कार्यवाही को ट्रेस करने में जिले में हुई 2 बड़ी लूटों में थाना कोलारस क्षेत्र में हुई 18 लाख राशि की लूट में से 17 लाख की राशि बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किये थे।वही दूसरी और सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में 250 बोरी की लूट मय ट्रक को लूट ले गए थे जिसमे 8 लाख रूपए की सरसो एवं 10 लाख रूपए का ट्रक बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किये गए थे।
5 .शासकीय भूमि के फ़र्ज़ी पट्टे करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।जिसमे शासकीय भूमि पर अवैध फ़र्ज़ी पट्टे की 02 करोड़ की कार्यवाही पकड़ी गयी है।
6 .एनएसए (रासुका) की कार्यवाही में 5 आरोपियों के विरुद्ध एनएसए की कार्यवाही की गयी।
7 .जिलाबदर की कार्यवाही में 22 आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की गयी।
8 .थाना बदरवास पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपियों को दबोचा।
9 ,थाना सतनबाड़ा द्वारा सोयाबीन से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4553 माँ राजराजेश्वरी रोड लाइन शिवपुरी जिसमे 278 बोरी सोयाबीन की करीब 250 क्विंटल ट्रक में भरी थी।जिसे आरोपी के कब्जे से छुड़ा कर चोरी किया गया 11 लाख कीमत का सोयाबीन एवं घटना के समय ट्रक में लगी नंबर प्लेट एवं एक ट्रक विधिवत बरामद करने में सफलता हासिल की गयी।
10 .दीपावली त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चैकिंग के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बमोरकलां द्वारा चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद कर चोरो की दबोचने में सफलता हासिल की गयी।
11 .थाना कोलारस द्वारा पड़ोरा चौराहे पर चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा जिसमे गहन पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से अन्य जिलों एवं थानों से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की गयी।
12 .थाना कोतवाली द्वारा कर्ज चुकाने के आशय से दोस्त के साथ रची स्वयं के अपहरण की साजिश का पर्दाफाश किया।जिसमे 6 लाख रूपए की फिरौती की मांग की गयी थी।
13 .थाना भौंती द्वारा चौकी खोड़ क्षेत्र के सेन्ट्रल बैंक कियोस्क संचालक के साथ 05 लाख 15 हज़ार एवं लैपटॉप व मोबाइल लूट के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गयी।
14 .थाना दिनारा द्वारा क़स्बा दिनारा में दिन दहाड़े सराफा बाजार में सोने चांदी के व्यपारी के साथ हुई लूट एवं हत्या के प्रयास के आरोपियों को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गयी।
15 .थाना कोलारस द्वारा पड़ोरा में हुई 45 हज़ार रूपए एवं मोबाइल की लूट के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद करने में सफलता हासिल की गयी।
16 .थाना नरवर द्वारा घर में सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई 70 हज़ार रूपए की नगदी एवं जेवरात की लूट का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गयी।
17 .थाना कोतवाली द्वारा 26 लाख से अधिक कीमत के लहसुन सहित गायब हुए ट्रक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गयी।
