ग्राम नदनवारा थाना खनियाधाना के अन्धे कत्ल का हुआ खुलासा



शिवपुरी।ग्राम नदनवारा के हार मे बाबूलाल जाटव की लाश ग्राम नदनवारा के जरिया वाले कुआ मे डली मिली थी तथा पास के खेत मे काफी खून डला था जिस पर फरियादी  की रिपोर्ट पर से थाना खनियाधाना मे अज्ञात आरोपी के बिरूध्द अपराध क्रं 422/2020 धारा 302,201 ताहि. का प्रकरण कायम किया गया था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शिवपुरी व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी व्दारा अज्ञात आरोपी की पतारसी कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया था आदेश के पालन मे कार्यवाही करते हुये दौराने विवेचना जानकारी मिली की दो आरोपियों व्दारा मिलकर बाबूलाल रजक की करन सिह चौहान की खेत की मेड पर शराब के नशे मे गाली गलौच होने पर पत्थर व लाठी से सिर मे चोट पहुँचाकर हत्या कर दी थी तथा लाश को छुपाने के उद्देश्य से पास के जरिया वाले कुआ मे उठाकर फेक दिया था तथा गुप्त सूत्रो से ज्ञात हुआ कि उक्त दोनो आरोपी गाँव छोडकर कही बाहर भागने की फिराक मे है जिस पर श्रीमान एसडीओपी महोदय पिछोर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनाकं 03.01.2021 को दोनों  को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी जुर्म कबूल करने पर उक्त दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया  इस कार्यवाही में निरी.आलोकसिहं भदौरिया सउनि रामवरन सिह तोमर ,सउनि जगदीश पाराशर, आर. 363 जयवीर सिह आर. 907 अरूण मेवाफरोस, आर.843 हरिओम गुप्ता, आर. 621 बनवारी भिलाला आर. 1114 रंजौर रावत  की अहम भूमिका रही ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org