जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं- अधिवक्ता शिल्पा डोंगरा

 

ग्वालियर।ग्वालियर। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश में जिला न्यायालय परिसर के बाहर विगत वर्ष पीएलबी वासुदेव मिश्रा ने कुछ पौधे लगाए गए थे उक्त पौधों को निरंतर देखभाल करते हुए आज बुधवार को पैनल अधिवक्ता शिल्पा डोगरा के सानिध्य में उक्त पौधों को सिंचित करते हुए संकल्प लिया गया कि जहां पर भी पौधे लगे हुए हैं और उनकी देखभाल सही ढंग से नहीं हो पा रही है वहां पर हम सिंचित करने का प्रयास जारी रखेंगे। पर्यावरण दिवस पर पौधों की देखरेख और सिंचित करते हुए पैनल अधिवक्ता शिल्पा डोगरा,अधिवक्ता अमन शर्मा अधिवक्ता अधिवक्ता दीपक शुक्ला,अधिवक्ता रिंकू मौर्य,पी एल व्ही वासुदेव मिश्रा,अक्षय शुक्ला,राजकुमार प्रजापति,भैयालाल चौहान आदि मौजूद रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org