छोटी छोटी बच्चियों द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर दी गयी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
शिवपुरी।शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ट टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर छोटी छोटी बच्चियों के नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कराई गयी।जिसको कोरिओग्राफर मोनू नामदेव द्वारा महज 2 घंटे में तैयार कराया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाली बच्चियों की उम्र 10 से 15 साल के आसपास है।शहर के मुख्य मार्ग न्यू ब्लॉक व माधव चौक पर नाटक की प्रस्तुति दी गयी।