सी आई ए टी कैंप, सीआरपीएफ, शिवपुरी में COVID-19 का टीकाकरण,करीब 500 जवानों को लगा कोविड-19 का टीका
दिनांक 13 फरवरी 2021 को सी आई ए टी कैंप परिसर में सीआरपीएफ जवानों( फ्रंट लाइन वर्कर) को जिला अस्पताल शिवपुरी की 29 सदस्यी टीम द्वारा , कोविड-19 के प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान के तहत कैंप में उपस्थित 500 जवानों को covid-19 का टीका लगाया गया।
इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सी आई ए टी, स्कूल,सी आर पी एफ के प्राचार्य श्री मूलचंद पवार (पीएमजी),पुलिस महा निरीक्षक, के रि पु बल द्वारा covid-19 के टीका का विधिवत रूप से पूजा - अर्चना के साथ सर्वप्रथम खुद को टीका लगवा कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह टीका हमारे महान डॉक्टरों तथा वैज्ञानिकों द्वारा मानवता के कल्याण हेतु Covid-19 को रोकने हेतु दुर्लभ खोज है । आज जब पूरी दुनिया कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है तब भारत दुनिया के उन चुनिंदा देश में शुमार है जिसने कोविड-19 का टीका बनाया। साथ ही पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि हम पूरी तरह से कोरोना महामारी से लड़ने में सक्षम है।
इस अवसर पर जिला अस्पताल शिवपुरी के डॉ संजय ऋषेश्वर , डी आई ओ, डॉक्टर माधव सक्सेना, एम ओ, डॉ अजीत राणा, बी एम ओ तथा सी आई ए टी, सीआरपीएफ के डाक्टर श्रवण कुमार व डॉक्टर रवि प्रकाश सोनकर, सहित श्री सुरेश कुमार यादव कमांडेंट, अन्य अधिकारी गण तथा अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित हो कर इस टीकाकरण अभियान के साक्षी बने।