गरीबो को होली पर सरकार का तोफा, बाँटा जा रहा बाजरा

शिवपुरी:-  प्रदेश भर में राशन की दुकानों पर इस बार सरकार ने गेहू के साथ- साथ बाजरा भी देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक गरीब को 2 किलो गेहू के साथ -साथ 2 किलो बाजरा भी दिया जा रहा है।  सबाल यहां यह उठता है कि  गर्मी के मौसम में क्या बाजरा खाया जाता है। नही ये मजदूर भी भली भांति जानते है ।क्यो की बाजरे की प्रवर्ति गर्म होती है। और मजदूर तो दिन भर धूप में काम करता है। फिर वह बाजरे का सेवन क्यो करेगा। वही गेहू गोदामो में रखा रखा सड़ जाता है । फिर गेहू की जगह बाजरा क्यों। जब हमारी इस  संबंध में कुछ मजदूरों से बात हुई तो उनका साफ तौर पर कहना था कि हमें जो बाजरा मिला है वह तो हमने बाजार में बेच दिया। अब यहां एक और सवाल खड़ा होता है कि क्या पीडीएस का सामान जो मजदूरों को दिया जाता है वह बाजार में बेचा जा सकता है।

 इनका कहना है-
 शासन द्वारा जो भी भेजा जाता है वही हमें बाटना पड़ता है चाहे वह बाजरा हो या गेहूं इस बार शासन ने प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 2 किलो गेहूं और 2 किलो बाजरा बांटने को कहा है।
विपिन पटेल (फूड ऑफिसर शिवपुरी)
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org