कोरोना से बचाव हेतु सतर्कता है जरूरी* :- डॉ खंडेलवाल
शिवपुरी!नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी द्वारा विगत वर्ष भर में वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जागरूकता की अलख जगा रहे कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया उक्त जानकारी देते हुए श्रीराजेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि विगत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान इसके लक्षण इसके बचाव व आमजन खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसके जागरूकता हेतु सही प्रचार-प्रसार एवं सहयोग हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर युवा स्वयंसेवको ने संपूर्ण भारत में इसके खिलाफ बचाव हेतु जंग छेड़ दी थी जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न माध्यमों से इसके संबंध में फैली भ्रामक जानकारियां दुष्प्रचारो को समाप्त कर सही जानकारी बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया फेस मास्क से लेकर सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण मजदूरों को अपने घर वापसी के समय भोजन एवं जल की निशुल्क व्यवस्था जगह-जगह पर सामाजिक दूरी हेतु गोले बनाना एवं जागरूकता हेतु पोस्टर को सार्वजनिक जगहों पर चिपकाना जैसे उल्लेखनीय कार्य किए और उनके कार्यों को प्रोत्साहन देने हेतु एक सम्मान समारोह नेहरू युवा केंद्र कार्यालय शिवपुरी पर आयोजित किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन डॉ एस एस खंडेलवाल एव विशेष अतिथि महिला बाल विकास से राघवेंद्र शर्मा जी थे मुख्य अतिथि डॉक्टर खंडेलवाल ने कहा कि अभी भी हमें इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा कोरोना से बचाव हेतु सतर्कता जरूरी है संपूर्ण भारत में वैक्सीनेशन का काम बड़ी तेजी से हो रहा है इस हेतु हमें ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करना होगा किउंकि कोरोना का प्रकोप अब वापस बढ़ रहा है और थोड़ी सी भी लापरवाही जान लेवा सिद्ध हो सकती है अतः स्वयंसेवको का ये दायित्व है कि वे लोगो को इसकी गम्भीरता का एहसास करते हुए जागरूक करे भीड़ इकठी न हो सके इसके लिए प्रेरित करे फेस मास्क सेनेटाइजर एव समाजिक दूरी का पूर्णतः पालन करे भी हमें फेस मास्क लगाना एवं सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करना ही होगा हर इस अवसर पर वीरेंद्र रावत, सौरभ भार्गव,पूनम शाक्य, संगीता सत्यावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये अतिथियों द्वारा स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।