आवश्यक रखरखाव के चलते इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,देखिये कहाँ कहाँ
आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही. जसराजपुर, भैंसाना, रौनाखेड़ी, सुभाषपुरा फीडर 24 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही. जसराजपुर, भैंसाना, रौनाखेड़ी, सुभाषपुरा फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा से जुड़े समस्त क्षेत्र, 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र भैंसाना एवं झिरी से जुड़े समस्त क्षेत्र, 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र रोनाखेड़ी से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र सुभाषपुरा, धौलागढ़ एवं सतनबाड़ा उपकेन्द्र से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एचटी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।