कल इन क्षेत्रों पर रहेगी बत्ती गुल,देखने के लिए लिंक पर क्लीक करो

शिवपुरी।पोस्ट मानसून मेंटीनेन्स एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही. बैराड़  आबादी फीडर, 33 के.व्ही. बैराड़ एवं भगोरा एवं 33 के.व्ही.जसराजपुर फीडर पर 26 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही. बैराड़ आबादी फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बैराड़, कालागढ़, भदेरा, रूपापुरा, ककरई, देवपुरा, वेहरदा, रैययन, केमई, सुमेड आदि से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. बैराड़ एवं भगोरा फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र बैराड़ से जुड़े समस्त क्षेत्र, 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र भगोरा, पाटखेड़ा, बांसखेडी एवं विलोकलां से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी.उपभोक्ता तथा 33 के.व्ही.जसराजपुर फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org