समाजसेवी संस्था वूमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन (NGO) ने अस्पताल व् झुग्गी बस्तियों में जा कर वस्त्र व् आवश्यक समग्री वितरण किये
शिवपुरी।समाज सेवी संस्था वुमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन (NGO) ने शिवपुरी जिला चिकत्सालय में जा कर छोटे छोटे बच्चों को गर्म कपडे वितरण किये।इसके बाद संस्था के मेंबर्स द्वारा करोंदी में स्थित झुग्गी बस्ती में जा कर वहाँ झुग्गी झोपडी में रह रहे बच्चों व् बड़ो को गर्म भी उनके उपयोग में आने वाले कपड़े वितरण किये जिसे पा कर वहां के लोगो की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।
संस्था के समस्त सदस्यों ने बताया कि हमारी यह मुहीम लगातार जारी रहेगी अगर आप लोग भी हमे कपड़े या अन्य उपयोगी वस्तु देना चाहते है तो हमारे कलेक्शन सेंटर इंस्पायर अकादमी राजेश्वरी रोड पर देने कि कृपा करें।