ये क्या दुल्हन की बुआ का शादी में हुआ पर्स चोरी,पढ़िए क्या क्या हुआ चोरी

ग्वालियर।शादी समारोह में एक बार फिर चोरी हो गई। चोर इस बार दुल्हन की बुआ का पर्स चोरी कर ले गए। जिसमें एक लाख रुपये व हीरे के जेवरात रखे हुए थे। चोरी गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। यह घटना पड़ाव इलाके में स्थित एक होटल की है। पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कैमरे का डायरेक्शन दूसरी तरफ था। एक जगह संदेही नजर आए हैं। सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित डीबी सिटी में रहने वाले कारोबारी रामगोपाल बंसल की बेटी की 12 मई को शादी थी। शादी समारोह बस स्टैंड के पास स्थित होटल में चल रहा था। उनकी बहन सुनीता गर्ग फरीदाबाद से शादी में शामिल होने के लिए आई थी। रामगोपाल ने गहनों से भरा पर्स अपनी बहन को संभालने के लिए दिया था। इसमें एक लाख रुपये भी रखे हुए थे। सुनीता ने पर्स स्टेज के पास कुर्सी पर रख दिया। इसी दौरान उनकी नजर फिरते ही चोर पर्स चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद जब उनकी नजर पड़ी तो चोरी होने का पता लगा। फिर कैमरे देखे गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org