शिवपुरी, जिले में संचालित छात्रावासों में छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि करने एवं विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के लिए योगा प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पढ़ाई, आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ योगा प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाना है। छात्रावास प्रबंधन समिति द्वारा प्रशिक्षक की नियुक्ति तीन माह के लिए की जाएगी। प्रशिक्षक सैल्फ डिफेंश सर्टिफिकेशन कोर्स, ब्लैक बेल्ट इत्यादि योग्यताधारी होना चाहिए।
जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि निर्धारित योग्यताधारी प्रशिक्षक अपने आवेदन छात्रावासों में 30 सितम्बर तक प्रस्तुत करें। आवेदक बालिका छात्रावास माधवचैक, केजीबीव्ही सतनवाड़ा, बैराड़, गोवर्धन, सेसईसड़क, तेंदुआ, बुढ़ाडोंगर, इंदार, मगरौनी, करैरा, दिनारा, बदरखा, पिछोर, मुहारी, खनियांधाना, बामौरकलां में अपना आवेदन दे सकते है। इसमें महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य संबंधित जानकारी के लिए जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी में संपर्क किया जा सकता है।

Tags:
शिवपुरी