निरस्त वनाधिकार दावों के पुनः परीक्षण के लिये 2 अक्टूबर से वनमित्र एप

शिवपुरी,  प्रदेश में वनाधिकार अधिनियम में निरस्त हुए दावों का पुनः परीक्षण किया जा रहा है इसके लिए 2 अक्टूबर गाँधी जयंती को “वनमित्र एप” लाँच किया जाएगा।
पुनः परीक्षण अभियान के दौरान व्यक्तिगत दावों को प्राथमिकता दी जाएगी। गाँधी जयंती पर होने वाली ग्राम सभाओं में वन अधिकार समिति के पुनर्गठन पर भी चर्चा होगी। इसमें स्वयंसेवी संगठन आगे रहकर मदद करेंगे। वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जा रहा है। वन मित्र एप को एमपी ऑनलाइन पोर्टल से लिंक किया गया है। आवेदन करने की प्रक्रिया निःशुल्क है। वनाधिकार समिति के प्रशिक्षण के लिये दस-दस गाँवों पर एक क्लस्टर बना कर कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने