जय बच्चन से शादी के 46 का अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोडपति शो में बताया

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी साल 1973 में हुई थी। लेकिन कई लोग जाते नहीं है कि उनकी शादी कैसे हुइ और इस सफल एक्टर्स ने इतना बड़ा फैसला कैसे लिया। 46 साल बाद अमिताभ बच्चन ने इसका खुलासा किया है। अपने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 के हालिया एपिसोड में अमिताभ ने उन पलों को याद किया जब उनकी शादी हुई थी। उन्होंने अपनी शादी के किस्से इस शो में सुनाए।
अमिताभ ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि दोनों 'जंजीर' फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे। दोनों ने फैसला किया कि अगर फिल्म हिट हुई तो वे फॉरेन ट्रिप पर जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मैं लंदन नहीं गया था और न ही जया। इसलिए हमने प्लान किया कि एक बार फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई, तो हम लंदन ट्रिप पर जाएंगे।
इसके बाद, अमिताभ ने अपने माता-पिता को इस प्लान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ लंदन जा रहे हैं।
उनके पिता ने उनसे पूरे प्लान के बारे में पूछा और पूछा कि वे किस-किस के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैंने अन्य दोस्तों के बीच जया का नाम लिया, तो उन्होंने तुरंत मुझसे कहा कि अगर जाओगे को विवाह कर के जाओ... और इस तरह हमने अगले दिन अपनी शादी की योजना बनाई और लंदन चले गए।'

अमिताभ और जया बच्चन की शादी के बंधन में बंधने के लिए लंदन की यह प्लान्ड ट्रिप का खास रोल था।

यह बातचीत शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में हुइ जिसमें डॉ. रमन राव अपनी पत्नी के साथ हॉट सीट पर बैठे थे। इसके बाद पता चला कि डॉ. राव ने अपने करियर की शुरुआत में ही अमिताभ का इलाज किया था।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org