बस कुछ दिन और इसरो पैनल द्वारा जल्द ही विक्रम पैनल की रिपोर्ट की जाएगी साझा

इसरो के मिशन चंद्रयान को लेकर आज अहम रिपोर्ट जल्द ही सामने आ सकती है। चांद के जिस हिस्से पर विक्रम लैंडर क्रैश हुआ था, वहां शाम होने में अब महज दो दिन का समय बचा है। हालांकि इस क्रैश लैंडिंग के बाद भी इसरो ने अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं और लगातार लैंडर से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा है।

ट्विटर पर इसरो ने एक ट्वीट करके लिखा है कि हमारे साथ खड़े रहने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम आगे भी अपना काम करना जारी रखेंगे, दुनियाभर में भारतीयों की उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश जारी रहेगी।

आधिकारिक रूप से इसरो की ओर से कहा गया है कि विक्रम लैंडर के बारे में हमारे पास अभी कोई अपडेट साझा करने के लिए नहीं है, ना ही कोई तस्वीर है। यह ट्वीट उन लोगों के लिए किया गया है, जिन्होंने इस पूरे मिशन के दौरान हमारा साथ दिया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसरो कमेटी जोकि लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाने की जांच कर रही है, जल्द ही इसकी वजह को लेकर अपनी रिपोर्ट साझा करेगी।

माना जा रहा है कि अगले दो दिनों के भीतर यह रिपोर्ट सामने आ सकती है। सूत्रों के अनुसार कमेटी कई बार आपस में मिल चुकी है और फाइनल रिपोर्ट को लगभग तैयार कर लिया गया है। कुछ दिनों के भीतर इस रिपोर्ट को मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाह लगी थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उन्‍हें उस दिन का इंतजार है जब लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा। पूरी दुनिया ने चांद पर उतरने की भारत की कोशिश को काफी सराहा है। पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों ने माना है कि भारत का यह मिशन पूरी तरह से नाकामयाब नहीं रहा है, बल्कि इसने शोध के कई दूसरे द्वार खोल दिए हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org