विश्व पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन दिया

शिवपुरी।पत्रकारिता/मीडिया से जुड़े निष्पक्ष पत्रकारों पर इन दिनों हमले बढे है।यही नही पुलिस भी निष्पक्ष पत्रकारों के खिलाफ माफियाओं और राजनीतिज्ञ के इशारों पर उन्हें बचाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कर पत्रकारों एवं उनके परिजनों का भयादोहन कर रही है।पिछले कुछ दिनो मैं निष्पक्ष पत्रकारों के खिलाफ होने बाली घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है।जिसे देश के विभिन्न समाचार पत्रों एवं चेनलों पर देखा और पड़ा जा सकता है।पत्रकारों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमो एवं हमलो की विश्व पत्रकार महासंघ भर्त्सना करता हैं।और निष्पक्ष पत्रकारों के विरूद्ध संगठित माफियाओं/राजनीतिगो के दबाब में की गई पुलिसिया कार्यवाही को लेकर पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाने और हमलों में शामिल माफियाओं और राजनीतिगो के खिलाफ कानून की परिधि में कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर महासंघ ने म.प्रदेश, उ.प्रदेश, के लगभग 12 जिलो में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम ज्ञापन कलेक्टरों को दिया गया
विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पी,डी, सोनी की अगुवाई में 12 जिलों में दोपहर 12 बजे दिये गए ज्ञापन में मिर्जापुर, भौंती(शिवपुरी) ,इंदौर, और दतिया के पत्रकारों पर हुये हमलों और झूठे प्रकरणों का हवाला दिया गया है।भोपाल में सुरेन्द्र मिश्रा, छतरपुर में अभिषेक सेंगर, सतना में सोनू पाल, शिवपुरी में वीरेंद्र वर्मा, दतिया मैं रवि कांत बुंदेला, भिंड में दिनेश सोनी, मुरैना में दिग्विजय सिंह सेंगर, और ग्वालियर में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पी.डी. सोनी, डॉ सुरेश सम्राट, सुरेंद्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र चतुर्वेदी, सहित सेकड़ो की तादाद में पत्रकारों ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार नई  दिल्ली के नाम ज्ञापन दिया।आगरा में डॉ एन. बी.खान और झांसी में केशब शिवहरे, गुना में रामकुमार, अशोक नगर मै विक्की दागा द्वारा ज्ञापन दिया गया।
विश्व पत्रकार महासंघ की मध्यप्रदेश इकाई की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट की पुरजोर मांग की गई हैं।ज्ञातव्य हो कि विश्व पत्रकार महासंघ द्वारा उक्त एक्ट लागू किये जाने के लिए26 अगस्त 2019 को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर भारत के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और सूचना एवं प्रसारण मन्त्री, को ज्ञापन दिये गए।इस धरना आंदोलन में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान,हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, एवं महाराष्ट्र की इकाई के पत्रकार प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org