'' दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक दिल में जान है''

देश भक्ति से परिपूर्ण उक्त बात भाषण प्रतियोगिता में कही गई ,युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा संपूर्ण भारत में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत खंड स्तर से लेकर जिला स्तर राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए श्री सौरभ भार्गव एन वाई वी ब्लॉक शिवपुरी ने बताया कि उक्त कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नेहरू युवा केन्द्र जिला शिवपुरी के शिवपुरी ब्लॉक में ''देशभक्ति राष्ट्रीय निर्माण'' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिवपुरी ब्लॉक के 18 से 29 वर्ष के युवाओं ने भागीदारी की एवं अपने विचार रखे।
 सौरभ भार्गव ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री पवन श्रीवास्तव  प्रोफेसर पीजी कॉलेज शिवपुरी,श्री हितांशु भूषण गजभिये उदघोषक आकाशवाणी शिवपुरी,  श्री अरुण भार्गव स्टेनोग्राफर संचालक गौतम स्टेनो क्लासेस उपस्थित थे निर्णायको ने सभी प्रतिभागियों को ध्यानपूर्वक सुना एवं विषय वस्तु ,वक्तव्य कौशल, प्रस्तुतीकरण, विचारों की स्पष्टता ,आत्मविश्वास का स्तर ,इन मापदंडों के आधार पर निर्णायको द्वारा  सर्वश्रेष्ठ प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागी को चुना जिनमें प्रथम स्थान सत्यम नायक द्वितीय स्थान विवेक उपाध्याय तृतीय स्थान प्रियल शर्मा ने प्राप्त किया वहीं प्रतीक्षा सूची में आदित्य पाठक शामिल है उक्त प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करता जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे सभी निर्णायको द्वारा   स्थान प्राप्त कर्ताओं को बधाई दी गई एवं जो स्थान प्राप्त ना कर सके मायूस न होने को कहा उन्हें और बेहतर प्रयास करने को कहा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी संगीता एन वाय वी ने ब्लॉक शिवपुरी ने की एवं कार्यक्रम का संचालन सौरभ भार्गव एन वाय वी ब्लॉक शिवपुरी द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रधुम्न गोस्वामी ,पीयूष जैन ,आदर्श जैन ,निकेतन शर्मा, अनुरंजन चतुर्वेदी ,सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org