भू – माफिया एवं रा.सु.का. का दस हजार रुपये का इनामी बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

ग्वालियर।पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन (भापुसे) को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल एवं विश्वविद्यालय थाने का वांछित भू – माफिया इनामी बदमाश बल्ली उर्फ सुरेन्द्र यादव ग्वालियर में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उपपुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर को मुखबिर सूचना की तस्दीक क्राइम ब्रांच एवं थाना सिरोल द्वारा कराने हेतु निर्देशित किया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में दिनांक 15.10.19 को थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता ने क्राइम ब्रांच व थाना सिरोल की संयुक्त टीम गठित कर फरारी इनामी बदमाश बल्ली उर्फ सुरेन्द्र यादव की तलाश हेतु निर्देशित कर रवाना किया । क्राइम ब्रांच टीम व थाना सिरोल टीम द्वारा फरारी इनामी बदमाश बल्ली उर्फ सुरेन्द्र यादव पुत्र जनक सिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी हुरावली थाना सिरोल जिला ग्वालियर को हाईवे पर मोहनपुर पुल के पास धर दबोचा । गिरफ्तार बदमाश शहर का बहुत बड़ा भू – माफिया है जिसक द्वारा शासकीय भूमि को प्लॉट बनाकर लोगों के बेचे गये है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिरोल एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर जिला कलेक्टर महोदय द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत वारण्ट जारी किया गया है तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिरोल व विश्वविद्यालय में कई प्रकरण पंजीबद्ध है जिनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
सराहनीय भूमिकाः- उक्त बदमाश को पकड़ने में  थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता, उनि दीपेन्द्र सिंह राजावत, उनि शक्ति सिंह यादव, प्र.आर.राजीव सोलंकी, आर.अंगद यादव, आर.पान सिंह, आर.नीरज यादव, आर रोहित कौरव, आर.समीर खान, रामकिशोर गोयल की सराहनीय भूमिका रही । 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने