शिवपुरी।कल शहीद स्मरण दिवस के अवसर पर बरोडी स्थित सीआरपीएफ कैंपस में अधिकारीयों एवं जवानो द्वारा सीआरपीफ में 21 अक्टूबर 1959 के शहीद हुए जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।सीआरपीएफ के इतिहास को गौरवमयी बनाने में कई लोगो की शहदत शामिल है।देश की अखंडता एवं एकता के अक्षुण्ण बनाये रखने में हमेशा से सीआरपीएफ आगे रही है।इसी के तहत 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ की 21 सदस्यों वाली एक छोटी सी टुकड़ी जब भारत चीन सीमा पर हाट स्प्रिंग क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी चीन के सेना द्वारा भारतीय सीमा के अंदर हमला किया गया।इसी की जवाबी कर्यवाही के दौरान सीआरपीएफ के जवानो ने चीन सेना के दांत खट्टे कर दिए थे।इस मुड़भेड़ में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए थे।इन्ही बहादुरों की शहादत में प्रतिवर्ष न केवल सीआरपीएफ में बल्कि पुरे पुलिस फाॅर्स में इस दिन को शहीद स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
इसी उपलक्ष में शिवपुरी स्थित सीआरपीएफ के सी.आई.ऐ.टी कैंपस में पुलिस महा निरीक्षक श्री मूल चंद पंवार जी के नेतृत्व में पुलिस शहीद दिवस के 60 वी यादगार दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।साथ ही विगत एक वर्षों में देश के विभिन्न पुलिस बलों में कुल 292 शहीद हुए वीर बांकुरों का स्मरण किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर कैंपस परिसर में उपस्थित 520 अधिकारीयों एवं कर्मियों ने भाग लिया।
Tags:
शिवपुरी