अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् श्योपुर इकाई ने विधार्थियों को बांटे मास्क और हाथ किये सेनीटाइज़
श्योपुर।कोरोना महामारी के चलते देश में लॉक डाउन लग जाने से मध्यप्रदेश में हो रही 10वी व 12वी की कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थी।शेष बची परीक्षाएं प्रारम्भ हो गयी है जिस पर प्रशासन द्वारा कुछ गाइडलाइन दी गयी।इसमें स्पष्ट निर्देश है कि सभी विधार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य है साथ ही दुरी का भी विशेष ध्यान रखना होगा। जिसको ध्यान में रखते हुए आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् इकाई श्योपुर ने उत्कृष्ट विधालय पहुँच कर जो विधार्थी मास्क नहीं ला पाए उनको मास्क दिया साथ ही सभी विधार्थियों के हाथ भी सेनीटाइज़ किये साथ ही सभी पदाधिकारियों ने विधार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने कि शुभकामनाये दी।