अच्छी पहल• युवकों ने अपने जन्मदिन पर 28 व 29 जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित किया है


*जन्मदिन पर सगे- सम्बंधी, मित्रों से उपहार मे मांगा रक्त*
पिछोर/करैरा। जन्मदिन की बात आने पर लोग बधाई देने के साथ साथ तरह तरह के उपहार देते हैं लेकिन पिछोर के ग्राम करारखेड़ा के निवासी मनु राजा चौहान व करैरा के निवासी विनय मिश्रा ने अपने अपने जन्मदिवस पर सगे सम्बंधियों और दोस्तों से उपहार मे खून मांगा है।
मनु और विनय यह खून उन जरूरतमंद जिंदगी को बचाने के लिए मांग रहै हैं जो गंभीर हादसे मे घायल हो जाते हैं या फिर वे प्रसूताएं जिन्है डिलेवरी के समय खून की जरूरत पड़ती है।
मनु और विनय व्हाट्सप और फैसबुक के माध्यम से अपने सगे सम्बंधियो और दोस्तों से रक्तदान की अपील कर रहै हैं और लोग भी खुशी खुशी रक्तदान के लिए रजामंदी दे रहै हैं।

पिछोर के मनु राजा चौहान का जन्मदिवस 28 जुलाई को है वह स्वयं पहली बार रक्तदान करेंगे सबसे खास बात यह आयोजन ग्रामीण क्षैत्र मे पहली बार ग्राम करारखेड़ा मे हो रहा है जिससे लोगों मे रक्तदान शिविर के प्रति काफी उत्सुकता है।रक्तदान शिविर का आयोजन स्थान प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ग्राम करारखेड़ा समय दोपहर 12 बजै से है।इसमे लगभग आधा सैकड़ा लोग रजामंदी दे चुके है।

करैरा के विनय मिश्रा का जन्मदिवस 29 जुलाई को है।
विनय अभी तक स्वयं 33 बार रक्तदान करके कई जरूरतमंदों की जान बचा चुके हैं करैरा रक्तदान के प्रति काफी जागरूकता है इससे पहले भी रकत्दान शिविर आयोजित हो चुके हैं।यह आयोजन करैरा के विश्रामगृह मे दोपहर 12 बजै से 03 बजै तक होगा।इस आयोजन मे लगभग 100 के करीब लोगों ने रजामंदी दे दी है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org