राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर डॉ.अम्बेडकर पार्क में किया गया पौधारोपण

शिवपुरी। शहर की समाजसेवी संस्था मदद बैंक और संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में फतेहपुर रोड पर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में पौधारोपण किया गया। भारतीय संविधान के शिल्पकार,भारत रत्न बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके तत्पश्चात शहर को स्वच्छ और पर्यावरण परिपूर्ण आकर्षक पटेल नगर पार्क देने वाले एवं उसके मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल और मदद बैंक के प्रमुख सेवादार एवं वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजेश सिंह तोमर का संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संजीवनी डेन्टल क्लीनिक के संचालक डॉ.कपिल मौर्य के द्वारा दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डॉ कपिल मौर्य ने बताया कि शहर को पर्यावरण से परिपूर्ण बनाने में तथा लोगों प्रकृति के प्रति जागरूक करने में इन दो व्यक्तियों का अमूल्य योगदान रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल और उनके साथियों के द्वारा शिवपुरी शहर को आकर्षक पर्यटक स्थल मिला है तथा ब्रजेश सिंह तोमर और उनकी टीम मदद बैंक के द्वारा शिवपुरी शहर में ही नहीं न जाने कहां-कहां अनगिनत पौधारोपण किया गया। इनसे हम सभी को प्रेरणा मिलती है। पार्क में पौधरोपण करने के दौरान  पत्रकार राजीव शर्मा, नीरज कुमार छोटू, भूपेंद्र भटनागर, पत्रकार सोनू चौधरी, कुलदीप आर्य, भानु सगर, नवीन गोलिया, अभिषेक राठौर, स्थानीय लोग उपस्थित थे
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org