भैसों को ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जा रहे थे भूचडखाने, कोलारस पुलिस के हत्थे चढे, चालक व मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज


जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार चंदेल के निर्देशन में शिवपुरी जिले में चलाए जा रहे धरपकड अभियान के तहत एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में टीआई संजय मिश्रा ने अपने मजबूत मुखविर तंत्र से जानवरों का अवैध परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

जानकारी के अनुसार टीआई संजय मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली की बदरवास से शिवपुरी की ओर एक संदिग्ध वाहन जा रहा है जिसमें क्रूरता से जानवरों को भरा गया है, मुखविर की सूचना पर टीआई मिश्रा मय दलबल के पडोरा हाइवे पर चैकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की पतारसी में जुट गए, तभी संदिग्ध वाहन आता दिखा, संदिग्ध वाहन को रोककर जांच पडताल कि गई जिसमें 23 भैसें व 2 पढे बडी क्रूरता से भरे पाए गए, सभी जानवरों को सुपूर्दगी में लिया गया एवं उमेर खांन, हशीम खांन, अब्दुल कादिर, हरफान खांन, रिंकू खांन आदि समस्त आरोपियों के विरूद्व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, पशु परिक्षण अधिनियम आदि विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीवद्व कर आरोपियों को दाखिल ए हवालात किया गया।

-

बदरवास पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है अवैध परिवहन -

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार चंदेल जानवरों की खरीद-फरोख व अवैध परिवहन के मामले में काफी सख्ती बरत रहे हैं एवं अधिनष्तों को अवैध कार्य को रोकने के दिशा-निर्देश भी समय-समय पर जारी किए जा रहे हैं। वावजूद इसके बदरवास पुलिस थाना अंतर्गत अटलपुर हाइवे पर ट्रकों में जानवरों को बडी ही क्रूरता से भरकर अवैध रूप से परिवहन कराने का कार्य पुलिस कि मिलीभगत से किया जा रहा है, जो जगजाहिर है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org