गैस सिलेंडर को ले कर एक बड़ी खबर पढ़िए जरूर


सरकारी तेल कंपनियों ने कोरोना वायरस संक्रमण और बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत देने का फैसला किया है। तेल कंपनियों ने नवंबर महीने के लिए LPG Cylinder के दामों में कोई बदलाव नहीं कर उपभोक्ताओं को दिवाली का तोहफा दिया है। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में अवश्य 78 रुपए तक का इजाफा हुआ है।

सरकारी तेल कंपनियों ने हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलिंडर की कीमत घोषित करने की नीति जारी रखी है। इसी के तहत आज भी भाव जारी किए गए। Indian Oil की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले LPG Cylinder का दाम नवंबर में 594 रुपए रहेगा। पिछले महीने भी सिलेंडर इसी दाम पर मिल रहा था। इसी प्रकार कोलकाता में इसका भाव 620.50 रुपए और मुंबई में इसकी कीमत 594 रुपए रहेगी। चेन्नई में यह सिलेंडर 610 रुपए में मिलेगा। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

78 रुपए महंगा हो गया 19KG का LPG Cylinder :

व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में अवश्य इजाफा किया गया है। चेन्नई में अब 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के लिए 1354 रुपए देने होंगे, जो पिछले महीने की तुलना में 78 रुपए ज्यादा है। पिछले महीने चेन्नई में यह 1276 रुपए में मिल रहा था। मुंबई और कोलकाता में भी इसके दाम में 76 रुपए का इजाफा हुआ है। मुंबई में अब यह 1198.50 और कोलकाता में 1296 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने मुंबई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमश: 1113.50 रुपए और 1220 रुपए थी। राजधानी दिल्ली में भी इसका भाव 75.50 रुपए बढ़कर 1241.50 रुपए हो गया है। पिछले महीने यह 1166 रुपए में मिल रहा था।

इससे पहले जुलाई में 14 किलोग्राम LPG Cylinder का दाम 4 रुपए तक बढ़ाया गया था। वहीं, इसी साल जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा हो गया था, जबकि मई में 162.50 रुपए तक सस्ता हुआ था।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org