कोविड-19 वेक्सीन लगवाने के बाद डीपीओ ने अपने संदेश में कहा- पूर्णता सुरक्षित है टीका

*महिला बाल विकास अधिकारी ने भी लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
शिवपुरी।शिवपुरी में इस समय स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय शिवपुरी के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर बुधवार को महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार सुंदरयाल द्वारा कोविड- 19 टीकाकरण कराया गया। उनके द्वारा अपने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि यह टीका पूर्णता सुरक्षित है और सभी कोविड-19 का टीकाकरण अवश्य कराएं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org