27 व 28 जनवरी को पटेल पार्क में होने जा रही है विभिन्न प्रतियोगिताएं,पढ़िए पूरी खबर

शिवपुरी।नगरपालिका परिषद शिवपुरी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत आयोजन के क्रम में आगामी 27 और 28 जनवरी  को दोपहर 3 बजे शिवपुरी के पटेल पार्क में विभिन्न प्रतियोगिताये जैसे चित्रकला,जिंगल,मूवी पोस्टर,स्ट्रीट प्ले प्रतियोगता का आयोजन किया जा रहा है।इन प्रतियोगिताओ में स्कूल और कॉलेज के सभी वर्ग के छात्र छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे।इन प्रतियोगता में हिस्सा लेने बाले प्रतिभागियों के लिए ड्राइंग सीट आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जावेगी जबकि कलर व उपयोग में आने बाली अन्य सामग्री स्वयं लानी होगी।यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।वंही हर वर्ग में प्रथम 3 आने बाले विजेताओं को पुरष्कृत किया जाएगा। 27 जनवरी को चित्रकला सहित 3 जबकि 28 जनवरी को 2 प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में भाग लेने के इक्छुक प्रतिभागी आज से तत्समय तक पटेल पार्क आकर वँहा कार्यालय में अपने नाम नोट करा सकते हैं।

नोट-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क करें-8251081313,9406589561
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org