आज हुई संविदा स्वस्थ कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म,15 दिन का मिला आश्वासन
शिवपुरी। आज संविदा स्वस्थ कर्मचरियों की हड़ताल समाप्त हो गयी।जैसा की बताया गया कि स्वस्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पे हुई बैठक में चर्चा हुई और आज हड़ताल ख़त्म हो गयी।मध्यप्रदेश के 19 हजार के लगभग संविदा स्वस्थ कर्मचारी पिछले 4 दिन से हड़ताल पर थे और अलग अलग जिले के ब्लॉक स्तर में अपने संगठन एक बैनर तले ज्ञापन दे कर काम भी बंद किया था।इसके बाद आज बैठक में चर्चा के बाद हड़ताल पर बैठे संविदा स्वस्थ कर्मचारियों को 15 दिन का आश्वासन दे कर उनकी मांगो पर विचार करने कि बात कही गयी।जिलों के संगठनों ने कहा है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर से हड़ताल का रुख करेंगे।शिवपुरी जिला अध्यक्ष विवेक पचौरी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों और शासन के बीच वरिष्ठ अधिकारियों की मध्यस्थता से बात बनी है और 15 दिन में कुछ अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
