शिवपुरी-तेंदुआ थाना पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने डीएपी खाद की कालाबाजारी एवं अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 कट्टे डीएपी खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। जब्त खाद और टैक्टर-ट्राली कीमत करीब 8.40 लाख रुपए बताई गई है।
तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह
धाकड़ ने बताया पुलिस को 23 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी
कि डीएपी खाद का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ
कृषि विकास अधिकारी कल्लू कोली और तेंदुआ पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमार
कार्रवाई की। इस दौरान स्वराज 735 एफई
ट्रैक्टर-ट्रॉली से 70 कट्टे डीएपी खाद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी रिंकू धाकड़ निवासी लेवा एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ उर्वरक की
कालाबाजारी, अवैध परिवहन और धोखाधड़ी के आरोप
में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
