पंचायत में काम न देने पर सरपंच और भाई पर हमला, कुल्हाड़ी के बेंट और डंडे से किया वार,लिंक क्लिक करके देखिये पूरी खबर


शिवपुरी।शिवपुरी जिले के झलवासा गांव में पंचायत में काम न देने के विवाद को लेकर सरपंच हरिबल्लभ धाकड़ और उनके भाई पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के हरिबल्लभ जाटव और किलोई जाटव ने सरपंच और उनके भाई के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

सरपंच हरिबल्लभ धाकड़ के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे वे शिवपुरी से अपने घर लौटे थे। इसी दौरान घर के बाहर दोनों आरोपियों ने पंचायत में काम न देने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हरिबल्लभ जाटव ने कुल्हाड़ी के बेंट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जबकि किलोई जाटव ने डंडे से उनके हाथों पर वार किए।

बीच-बचाव करने पहुंचे सरपंच के भाई रिंकी धाकड़ के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई। घटना के दौरान हेमंत गोस्वामी और गणेश चिड़ार ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।

आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सरपंच की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने