रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन का लगा मेगा वैक्सीनेशन कैंप,जानिए कितने लोगो को लगी कोरोना की वेक्सीन




शिवपुरी- रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा सोमबार को स्थानीय होटल सनराइज, कोतवाली रोड में एक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने अपने स्टाफ सहित लगवाई वैक्सिंन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संजय ऋषिस्वर एवं राष्ट्रपति से सम्मानित सिस्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव के साथ सुनील जैन, समाजसेवी रमन अग्रवाल, आशीष जैन एवं सेवा में कार्यरत सिस्टर रेखा रजक, सिस्टर निशा माझी, भूरा जाटव उपस्थित रहें। जिनका रेडीमेड एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया। यहाँ इस वेक्सिनेशन शिविर की खासियत यह रही कि इसमें सर्वाधिक 434 लोगो ने कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए इस केंद्र को चुना जिसमे रेडीमेड एसोसिएशन के साथ साथ शहर के अन्य व्यापारियों ने भी अपना कोरोना का टीका इसी केंद्र पर पहुँचकर लगवाया

रेडीमेड एसोसिएशन के इस वेक्सिनेशन शिविर में विशिष्ट अतिथि में एसडीएम अरविंद वाजपेई एवं सीएमएचओ डॉक्टर ए एल शर्मा का भी एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया। एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गोयल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, टिंकल जैन, राजू हरियाणी, अमित गोयल, मयंक अग्रवाल, रुपेश बंसल,अमन गोयल, अंकुर गुप्ता, दिनेश भुगड़ा ,निर्मल जैन, राकेश जैन, महेश हरियाणी, धर्मेंद्र अग्रवाल , उमेश शर्मा, दिनेश हरियाणी ,आदि लोग उपस्थित रहे। रेडीमेड एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया। इसी के साथ ही एसोसिएशन को अपनी जगह संपूर्ण व्यवस्था के साथ निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए होटल सनराइज संचालक आशीष जैन का संस्था की तरफ से सम्मान एवं धन्यवाद किया गया। इस दौरान सभी सम्मानीय अतिथियों को प्रतीकात्मक रूप में पौधे देकर सम्मानित किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org