जेसीआई किरण ने लगाया कोरोना वैक्सीनेशन शिविर,लगे इतने टीके

अतिथियों ने सराहा, शॉल-श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का किया सम्मान

शिवपुरी-समाजसेवी संस्था जेसीआई किरण के द्वारा स्थानीय एसएनव्ही पब्लिक स्कूल मनियर परिसर में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। यहां संस्था अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता के द्वारा आकर्षक सजावट और अन्य संसाधनों के साथ वैक्सीनेशन को लेकर आने वाले लोगों को प्रेरित किया गया जिसका प्रभाव रहा कि यहां सर्वाधिक रूप से 300 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीका लगाया गया। यहां संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा आयोजित इस वैक्सीनेशन शिविर में मुख्य रूप से अतिथियो में अपर कलेक्टर उमेशप्रसाद शुक्ला, एसडीएम अरविन्द वाजपेयी, सीएमएचओ डॉ.ए.एल.शर्मा, आर आई नितेन्द्र श्रीवास्तव, एसएनव्ही स्कूल के संचालक मदन लाल राठौर मौजूद रहे जिनके निर्देशन में यह शिविर लगा और यहां कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों का संस्था की ओर से शॉल-श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर, नगर पालिका से एसआई योगेश शर्मा, एलडीसी सुनील जैन मौजूद रहे जिन्होंने शिविर का समापन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सहयोगी पदाधिकारियों में अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता, सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता के साथ उपाध्यक्ष निशांत बंसल मोनू, संजय त्रिवेदी, अभिषेक विजयवर्गीय, जेसीआरटी चेयरपर्सन तृप्ति गोयल, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सुनील अग्रवाल, डायरेक्टर इंदु जैन, रविन्द्र नामदेव व सदस्यों में उमेश गर्ग, सांतनु सिंह, राहुल यादव, आरबी गुप्ता, वीरेन्द्र वर्मा, अमरीश धाकड़, राहलु शाक्य, रिचा त्रिवेदी उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org