ये क्या अब नगरपालिका और पीएचई का काम यातायात पुलिस को करना पड़ रहा है,देखिये पूरी खबर
शिवपुरी।शहर में इन दिनों भारी बारिश के चलते जगह जगह नाले भर रहे है लोगो के घरो में पानी भर रहा है।लगभग जगहों से निकासी बंद है जिस वजह से शहर में आये दिन बाढ़ जैसे हालात बनते है।ऐसा ही मामला कस्टम गेट से कोर्ट रोड के रस्ते का है जहाँ एक चेम्बर कई दिनों से ओवरफ्लो चल रहा है जिसका सारा गन्दा पानी सड़क पर लोगो की दुकानों के सामने इक्क्ठा हो जाता है और वहाँ निकलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई बार इस गड्डे की वजह से दुर्घटनाएं भी हुई।
लोगो की परेशानी को देखते हुए आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में शिवपुरी यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव व् उनकी टीम द्वारा आसपास रखे पत्थरो से गड्डे को भरा और उसके चारो तरफ बेरिगटेस लगा दिए।वही मौके पर मौजूद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने नगरपालिका व् पीएचई को तत्काल गड्डा भरने के निर्देश दिए।

