दी इंस्पायर अकादमी व वूमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से मनाया स्वतंत्रता दिवस ,पढ़िए क्या क्या हुए कार्यक्रम

शिवपुरी।आज का दिन हम भारत वासियों के लिए बड़े ही गर्व का दिन है।आज के दिन 1947 में हमारा भारत देश आज़ाद हुआ था।इसी आज़ादी जा जश्न हम हर साल बड़े ही धूम धाम से मनाते है।ऐसे ही आज राजेस्वरी रोड स्थित दी इंस्पायर अकादमी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे समाज सेवी संस्था वूमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन ने भी संयुक्त रूप से कार्य किया।इस कार्यक्रम में सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद कार्यक्रम में आये मुख्य अथितियों का सम्बोधन हुआ।जिसके बाद कुछ बच्चों ने अपनी प्रस्तुति भी दी जिसमे स्पीच डांस आदि किये गए इसी क्रम में अकादमी के डायरेक्टर विशेषांक शर्मा द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गयी।इसके अंत में वूमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक\सचिव मयंक खत्री द्वारा कोचिंग के बच्चों के लिए देश भक्ति से आधारित एक सवाल जवाब प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे अधिकतर बच्चों ने सही जवाब दे कर अपना इनाम हासिल किया।

इस कार्यक्रम में  मुख्यअतिथि के रूप में अकादमी के डायरेक्टर विशेषांक शर्मा के पिता जी श्री गिर्राज शर्मा रिटायर बैंक मैनेजर मध्यांचल ग्रामीण बैंक शिवपुरी,श्री आशीष तिवारी,लेबर ऑफिसर,अखिलेश शर्मा स्वास्थ्य विभाग,मनीष शर्मा शिक्षक,साथ ही विशेषांक शर्मा डायरेक्टर दी इंस्पायर अकादमी सौरभ चतुर्वेदी शिक्षक दी इंस्पायर अकादमी,आशी जैन स्टेनो शिक्षिका दी इंस्पायर अकादमी मयंक खत्री वूमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक\सचिव,मोनिका खटीक सदस्य वूमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन व समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


दी इंस्पायर अकादमी व वूमेंस शील्ड वेलफेयर फाउंडेशन की पूरी टीम की तरफ से समस्त देश वासियों को आजादी की 75वी वर्षगांठ की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org