सावधान जल्दी से अपने बकाया बिजली के बिल जमा करा दीजिये नहीं तो हो सकती है कार्यवाही

शिवपुरी।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शिवपुरी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है वे शीघ्र बिजली बिल का भुगतान करें तथा विच्छेदन से होने वाली असुविधा से बचें। म.प्र.वि.वि.कंपनी लि. शिवपुरी के द्वारा आज 03 अक्टूबर से बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन हेतु सघन अभियान चलाया जाएगा।

म.प्र.वि.वि.कंपनी लि. शिवपुरी ग्रामीण के प्रबंधन ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पूर्व में बकाया राशि जमा न करने पर विच्छेदित किए गए है। यदि चैकिंग के दौरान जुड़े पाए जाते है तब ऐसे उपभोक्ताओं के विरूद्ध वि़द्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही महाप्रबंधक संदीप कालरा के मार्गदर्शन में की जाएगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org