सेनेट्री पेड मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने किया इनाम घोषित,सुचना देने वालो को दिया जायेगा इतना इनाम


शिवपुरी।सभी को पता है इस कई दिनों से सेनेट्री पेड पैकिंग ठगी मामला शहर में काफी चर्चित है।इसमें करीब 1600 से ज्यादा महिलाये ठगी का शिकार हुई है,जिसे ले कर पूर्व में महिलाओ द्वारा कोतवाली का घेराव भी किया था जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा उनको आश्वासन दे दिया गया था।कल ही कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में एक सफलता हासिल की है जिसमे कोतवाली पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया जिसमे एक महिला भी शामिल है।बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा दो मुख्य आरोपियों पर तीन-तीन हज़ार का इनाम घोषित कर दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर में एक घर में सेनेट्री पेड पैकिंग कम्पनी का ऑफिस खोल कर महिलाओ से ठगी करने वाले कम्पनी संचालको पर शिवपुरी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का प्रकरण कायम किया गया था।और इस मामले के जो दो मुख्य आरोपी है वो घटना के बाद से ही फरार चल रहे है जिस पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन-तीन हज़ार का इनमे घोषित किया है।

ज्ञात हो कि महोवा उत्तरप्रदेश निवासी चंद्रशेखर वर्मा पुत्र पन्ना लाल वर्मा व महोवा उत्तरप्रदेश की ही निवासी अखिलेश राजपूत पत्नी शुभाषचंद्र राजपूत इन दोनों ने फतेहपुर शिवपुरी में ऑफिस खोल कर सेनेट्री पेड पैकिंग का कार्य के नाम पर 30 हज़ार से ले कर 1 लाख रूपए जमा करवा कर हज़ारो महिलाओ को काम करवाने के नाम पर ठगी की है।और लोगो से करोडो रूपए ले कर रफूचक्कर हो गए।

शिवपुरी पुलिस द्वारा इन दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव स्थान पर दविश दी लेकिन इन दोनों आरोपियों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका।इसी के चलते शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा दोनों मुख्य आरोपियों पर तीन-तीन हज़ार का इनाम घोषित कर दिया है।साथ ही ये भी कहा कि जो भी व्यक्ति इन दोनों मुख्य आरोपियों कि सुचना पुलिस को देता है या इनको पकड़वाता है तो पुलिस द्वारा उनको तीन हज़ार का इनाम दिया जायेगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org