ग्वालियर पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को शॉल एवं श्रीफल देकर दी विदाई

ग्वालियर। 31.05.2023। आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के साथ रक्षित निरीक्षक श्री सत्य प्रकाश मिश्रा, सूबेदार अजय राजावत सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सर्टिफिकेट, शॉल श्रीफल व ट्रैवलर वेग देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को शॉल श्रीफल व ट्रैवलर वेग भेंटकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।

सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण इस प्रकार है- उपनिरीक्षक नेलसन तिर्की, उपनिरीक्षक नरेश सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, सउनि0 प्रभा शर्मा, सउनि0 जयश्री राम सिंह, सउनि0 विजय प्रताप सिंह।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org