5 हज़ार का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में,जानिए क्या है पूरा मामला

 

शिवपुरी । शिवपुरी जिले के बैराड़ थाने की पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिफ्तार किया जिसने एक बुजर्ग व्यक्ति को लापता बेटे को ढूंढने का झांसा दे कर 60 हजार रूपए की ठगी कर दी जिसकी गिरफ्तारी पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था ।बैराड़ पुलिस द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 हज़ार रूपए नगद बरामद किये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 निवासी खैरू जाटव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे इंद्रजीत के लापता होने पर तीन लोगों - नरेंद्र रावत, बलवीर रावत और राम अवतार रावत - ने उसे ढूंढने का झांसा देकर 60 हजार रुपये ठग लिए थे।इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/25 के तहत धारा 318(4) और 61 बीएनएस में मामला दर्ज किया था। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही नरेंद्र रावत और रामअवतार रावत को गिरफ्तार कर चुकी थी।तीसरा आरोपी बलवीर रावत फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी अमन सिंह राठौड़ ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 4 नवंबर को बलवीर रावत (42) पुत्र कैलाश रावत, निवासी लालगढ़ थाना सिरसौद, को पोहरी कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के समय उसके पास से ठगी के 9 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org